मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर निवासी युवक जाकिर को क्रिप्टो कारोबार में मोटा मुनाफे का झांसा देकर 3.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव अबूपुर के रहने वाले जाकिर सलमानी के अनुसार फेसबुक पर उनकी काव्य अग्रवाल से दोस्त थी। जाकिर के अनुसार काव्य अग्रवाल ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज कर क्रिप्टो कारोबार करने पर मोटा मुनाफा होना का झांसा दिया। इसके बाद बीती पांच अगस्त का लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया। पहले उसमे दस हजार रुपये जमा कराए इसके बाद साइबर अपराधियों ने जाकिर से 3.75 लाख रुपये ठग लिए। एसीपी ने बताया कि जाकिर की तहरीर पर काव्य अग्रवाल और रविन्द्र निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।