फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फास्ट फूड रेस्तरां व दुकान में धधकी आग, दो आवारा कुत्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित कृष्णा आपरा साेसायटी के सामने संचालित दो डिग्री फास्ट फूड रेस्तरां और गोली वड़ा पाव दुकान में पांच अक्तूबर की देर रात आग धधक गई। हादसे में रेस्तरां व दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग में फंसकर दो आवारा कुत्तों की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो तीन फायर टेंडर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के बाद बिजली मीटर में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1ः30 बजे अग्निशमन केंद्र वैशाली में मार्केट की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। जब दमकल टीम वहां पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग मुस्कान त्यागी नामक महिला के रेस्तरां और पवन कुमार की वड़ा पाव दुकान में लगी थी। इसके बाद दमकल टीम ने तीन फायर टेंडर की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली लेकिन तब तक दुकानों का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान के बाहर सो रहे दो आवारा कुत्ते भी आग की चपेट में आ गए। बताया कि स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को हटाकर अलग कर दिया था लेकिन उनकी मौत हो गई। सीएफओ ने बताया कि प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण शॉर्ट-सर्किट लग रहा है। विस्तृत जांच के लिए टीम बनाकर बुधवार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें