नूंह। सोमवार को जिले में कोरोना 26 संक्रमित आए। राहत की बात रही की 19 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व रविवार को एक साथ 33 संक्रमित आए। अब मेडिकल कॉलेज में 5 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 2 संक्रमित उपचाराधीन हैं। 26 संक्रमितों में से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज 7, नूंह 5, तावडू 3, फिरोजपुर झिरका व सलंबा 2-2 व अकबरपुर, बसई खांजादा, नगीना, सुलतानपुर, मोहलाका, आकेड़ा व उजीना में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 103 सक्रिय कोरोना मरीज है। इनमें से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में 5 मरीज भर्ती हैं जबकि 96 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेशन में किया गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5264 संक्रमित आए है इनमें से 5264 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 124 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 4619 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव रेट 15.34 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.68 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे जिले में बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ आमजन को सहयोग करना चाहिए। वर्तमान में कोरोना से निपटने के लिए हमें वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कोरोना से हमें वैक्सीन ही बचा सकती है।
3651 लोगों का हुआ टीकाकरण
सोमवार को जिले में कुल 3651 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 842, 2307 को दूसरी, 64 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 448 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानी कुल 3651 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 714480, 281401 दूसरी, 15 से 18 को 23602 व इसके अलावा अभी तक कुल 616 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 9 लाख 96 हजार 395 का टीकाकरण किया गया है।
कोरोना से बचने का टीकाकरण एकमात्र उपाय
उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए लोग आगे आए। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। हर हाल में सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले के सभी लोग मिलकर ही कोरोना का मात दे सकते हैं।