फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडली दौसा के बाद इंडरी गांव में भी मृतकों, विकलांगों व बच्चों के नाम पर बने हुए फर्जी जॉब कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेडली दोसा के मृतकों व सरकारी कर्मचारियों का जॉब कार्ड बनाकर फर्जी तरीके से सरकारी राशि हड़पने का मामला थमा नहीं कि अब इंडरी गांव के लोगों ने भी मनरेगा की वेेबसाइट पर अपने गांव के लोगों के बने जॉब कार्डों को ढूंढना शुरू कर दिया। गांव में हड़कंप तब मचा जब इंडरी गांव के ग्रामीणों को भी पता चला कि उनके गांव के मृतक व सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लोग, गृहणियों के नाम जॉब कार्ड बने हुए मिले तो वहीं उनका बैंक खाता भी 60 किलोमीटर दूर पुन्हाना की एक बैंक शाखा मिला। जबकि ग्रामीणों को न मनरेगा जॉब कार्ड के बारे में पता था न ही बैंक खातों के बारे में। मनरेगा योजना में जॉब कार्ड बनाकर मृतकों व सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि को गोलमाल करने का मामला ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिला प्रशासन को लिखित शिकायत कर पंचायत अधिकारियों, अकाउंटेंट, एबीपीओ, बैंक प्रबंधक, पंचायत ग्राम सचिव के अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इंडरी निवासी हरबीर का आरोप है कि उनके उनके गांव की सोनिया (छात्रा), दोजों (मृत), मनोहर (प्राइवेट ड्राइवर), उमेश (डाकघर कर्मचारी), हरिओम (कार पेंटर), बाबू (विकलांग), कैलाश (मिड डे मिल कर्मचारी), पवन (छात्र), दयाचंद (रिक्शा चालक), प्रिया (छात्रा), राजबाला (ग्रहणी) सहित दर्जनों लोगों के जॉब कार्ड बने हुए है। जबकि उन्होंने कभी जॉब बनवाएं ही नहीं है, ना ही कहीं काम किया है। आरोप है कि इनमें से कुछ मृत, प्राइवेट वर्कर, विकलांग व शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे है। जिनका गैर कानूनी रूप से जॉब कार्ड बनाकर बैंक अकाउंट खोले गए है और रुपये निकाले गए, लेकिन ना तो उनको आज तक किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं मिला है ना ही इस बारे में कोई आभास है। वहीं खेड़ली दोसा गांव के मामले में अभी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां पर भी करीब पांच मृतक लोग कई जगह पर कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनके परिजनों ने विभाग में फैले इस भ्रष्टाचार के लिए सीएम विंडों में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गजेंद्र सिंह ने इस मामले में कहा कि इस बारे में अभी जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें