फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए 25 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के मंथन स्कूल में अस्थायी केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे लाभार्थी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
नोएडा। अगस्त में दूसरी बार सोमवार को जिले में मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 25,622 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। 105 सरकारी केंद्रों पर 20,416 ने पहली और 5206 लोगों ने दूसरी डोज ली। सुबह से ही केंद्रों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हालांकि, जिले में 27 हजार से ज्यादा टीके लगाने का लक्ष्य था। प्रदेश स्तर पर तीन अगस्त को मेगा टीकाकरण अभियान में 47 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद 16 अगस्त को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब समय-समय पर बड़े अभियान चलाकर टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को जिले के अधिकांश केंद्रों पर वैक्सीन की दूसरी डोज ही दी जाएगी। जिले में अब तक 18.18 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 14,50,577 लोगों को पहली और 3,67,523 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

11.62 लाख युवाओं का टीकाकरण
वैक्सीन लगवाने में युवा सबसे आगे हैं। सोमवार शाम तक 11,62,179 युवाओं ने टीकाकरण कराया। जबकि, 45 से 60 वर्ष तक की आयु के बीच वाले लोगों की संख्या 4,17,180 और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 2,38,741 दर्ज की गई। जिले में 11,20,398 पुरुष और 6.97 लाख महिलाएं वैक्सीन लगवा चुकी हैं। सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान 27 निजी केंद्रों पर दिनभर में करीब 3300 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। हालांकि, वैक्सीन की कमी के कारण अन्य दिनों में लोगों को निजी केंद्रों में वैक्सीन लगवानी पड़ती है। एक दिवसीय अभियान के दौरान न सरकारी केंद्रों की कमी थी और न ही वैक्सीन की किल्लत। ऐसे में लोगों ने जेब का ख्याल रखते हुए निजी केंद्रों से दूरी बनाना उचित समझा।
अभिभावक सत्र में रोजाना 500 टीके लगेंगे
स्कूल खुलने के बाद अब कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावकों के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता के लिए अभिभावक स्पेशल सत्र शुरू हो चुका है। जनपद में इस सत्र के तहत रोजाना 500 अभिभावकों को टीका लगाने का लक्ष्य है। फिलहाल, दो केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। पहली से आठवीं तक की कक्षाओं की शुरुआत सितंबर में हो सकती है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर प्रत्येक जिले में कम से कम दो अभिभावक स्पेशल सत्र चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

प्रतिदिन 500 अभिभावकों को टीका लगाया जाएगा। जिले में ग्रेनो स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में अभिभावक स्पेशल सत्र के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को कोविन पोर्टल पर अभिभावक सत्र के लिए पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद निर्धारित सत्र और तिथि में टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचना होगा। टीकाकरण के समय अभिभावक को बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल आईडी कार्ड प्रस्तुत करना होगा। केंद्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी प्रमाणपत्र का सत्यापन करने के बाद प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें