फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गोवंशों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान लगातार इलाके में गो तस्करी और गोवध पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर गो रक्षक दल और पुलिस के संयुक्त अभियान में एक कंटेनर से 25 गोवंशों को तस्करों से मुक्त कराया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इस मामले में 5 गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला संयोजक बजरंग दल मनु मानेसर ने बताया कि गत रात्रि गोरक्षक दल के सदस्यों को मुखबिर से सूचना मिली कि मुंडाका बॉर्डर से एक कंटेनर गोवंश ले जार रहे हैं। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर कंटेनर को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक नाके को पार कर शहर की ओर भागने लगा। पुलिस ने बीमा गांव तक उसका पीछा किया, जहां अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और गो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से 25 गोवंशों को मुक्त कराया। जिन्हें स्थानीय गोशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने जाहिद , शौकत, साजिद, जाहिद, शहीद पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें