फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी में 25 कंपनियों को मिले आशय पत्र, 3551 करोड़ का आएगा निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जमीन आवंटन के लिए आशय पत्र जारी किए हैं। ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टरों में कुल करीब 3551 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे करीब 9000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बुधवार को प्राधिकरण के एसीईओ मनीष मीणा ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को आशय पत्र की कॉपी सौंपी।
विज्ञापन

अब प्राधिकरण इन कंपनियों को जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा। आशय पत्र मिलने के बाद कंपनियां अपने प्रोजेक्ट पर आगे काम कर सकेंगी। इन कंपनियों को करीब 95 एकड़ जमीन आवंटित की जानी है। इसमें सामान्य उद्योगों के अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क के लिए भी भूखंड शामिल हैं।
प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर-8डी में सामान्य उद्योगों के लिए 11 कंपनियों को आशय पत्र दिए गए हैं। सेक्टर-29 में आठ कंपनियों को आशय पत्र मिले हैं। इनमें तीन अपैरल पार्क, एक हैंडीक्राफ्ट पार्क और चार सामान्य उद्योगों से संबंधित हैं। सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में एक कंपनी को आशय पत्र दिया गया है। सेक्टर-24 में मिक्स्ड लैंड यूज के लिए तीन कंपनियों को भूखंड दिए जाने हैं। वहीं, सेक्टर-6 में प्रस्तावित फार्मा पार्क के लिए दो कंपनियों को आशय पत्र जारी किए गए हैं। प्राधिकरण की इस पहल से यमुना सिटी में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें