बिलासपुर।
आगामी शिक्षक सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी एमएलसी चंद शर्मा ने बुधवार को बिलासपुर स्थित कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये के कैशलेस इलाज की सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को मतदान होना है। शिक्षक प्रबंधन की संस्तुति पर घर से भी वोट डाल सकते हैं।