फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 25 बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। फलैदा गांव में सोमवार सुबह गेहूं की फसल में आग लगने से कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से आपदा योजना के तहत मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि दमकल और पुलिस को सूचना तुरंत दी गई, लेकिन एक घंटे बाद दमकल टीम पहुंची और तब तक 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल टीम समय से आ जाती तो काफी फसल को जलने से बचाया जा सकता था। फसल जलने से किसान विजय, देबू, करनैल व अशोक आदि किसान प्रभावित हुए हैं। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनके सामने आर्थिक संकट के साथ-साथ पशुओं के सामने चारे की समस्या भी पैदा हो गई है।
दमकल स्टेशन बनाने की मांग हुई अनसुनी
लोगों का आरोप है कि गर्मी में फसलों में आग लगने की घटनाएं आए दिन घटित होती हैं। समय से दमकल की मदद नहीं मिलने के कारण किसानों को भारी क्षति पहुंच रही है। कई बार जिला प्रशासन से क्षेत्र में दमकल विभाग की गाड़ियों की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें