फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी व पतंजलि में निवेश का झांसा देकर 24 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और पतंजलि में निवेश कराने के नाम पर एक बिल्डर ग्रुप की महिला अधिकारी से 24.77 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर कार्यालय में काम करने वाली महिला और उसके पति समेत तीन लोगों ने ठगी की है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, पीतमपुरा, नई दिल्ली निवासी नैंसी पसरीचा भूटानी ग्रुप में सेल्स अधिकारी हैं। नैंसी का आरोप है कि उनके कार्यालय में वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी सौम्या दास ब्रोकर है। पिछले वर्ष सौम्या ने पति अभिषेक दास और आमका, नोएडा निवासी भानू रावल को निवेश विशेषज्ञ बताकर मिलवाया था। इस दौरान तीनों ने एलआईसी व पतंजलि में निवेश कर मुनाफा दोगुना होने का झांसा दिया था। नैंसी ने 2020 में जनवरी से जून तक आरोपियों को 24.77 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने बताया था कि मुनाफे के साथ 46.80 लाख रुपये मिलेंगे। कुछ समय बाद तीनों आरोपियों से मुनाफे की रकम मांगी तो उन्होंने कुछ चेक दिए जो बाउंस हो गए। अब आरोपी न तो पैसे वापस कर रहे हैं, न ही फोन उठा रहे हैं। मामले में सौम्या दास, अभिषेक दास व भानू रावल के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें