18 cows freed from the clutches of smugglers, police arrested one accused
फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ ने 18 गोवंश बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राशिद निवासी पलासला थाना किशनगढ़ जिला अलवर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीएस स्टाफ प्रभारी कंवर पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि भोण्ड के पहाड़ से होते हुए राशिद तस्करी का धंधा करता है। आरोपी मंगलवार देर शाम को गोवंशों को लेकर झिर रोड से होते हुए गांव निमली तिजारा राजस्थान की ओर जाएगा। पुलिस ने टीम गठित कर दबिश की योजना बनाई। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति गोवंशों को लाते हुए दिखाई दिया। सामने पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोवंश बरामद किए। इसके बाद सभी गोवंशों को गोशाला में छुड़वा दिया गया। वहीं, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।