केले, सेब के बढ़े भाव, संतरा पहुंचा 60 के पार
गुरुग्राम। नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले तक 60 रुपये में बिकने वाला संतरा व्रत के कारण 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि नौ दिनों तक पूजा के लिए फल की आवश्यकता होती है। साथ ही जो लोग नौ दिन तक व्रत रखते हैं उन्हें फलाहार के लिए फल की जरूरत होती है। ऐसे में आसमान छूते दाम ने परेशानी बढ़ा दी है।
नवरात्र में वैसे तो सभी फल खरीदे जाते हैं, लेकिन केला, सेब, नारियल और संतरे की मांग सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में इनके दाम में उछाल आया है। गुरुद्वारा रोड स्थित फल विक्रेता कपिलेश्वर यादव का कहना है कि नवरात्र में फलों की मांग बढ़ गई है। मांग के अनुसार पूर्ति नहीं हो पाती है ऐसे में दाम में वृद्धि करनी पड़ती है।
कीमतों पर एक नजर
फल पहले अब
संतरा 60 80 रुपये (प्रति किलो)
केला 40 50 से 60 रुपये दर्जन
सेब 80 120 रुपये
अनार 80 100 रुपये
मौसमी 30 50 रुपयेे
नारियल 30 35-40 रुपये