- सोसाइटी में कम प्रेशर से पहुंचा पानी, निवासियों ने लगाया लापरवाही का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस-दो में शुक्रवार रात लोगों के हंगामे के बाद मेंटेनेंस कार्यालय ने पानी तुरंत पानी मुहैया कराया, लेकिन शनिवार फिर वही दिक्कत आ गई। लोगों का आरोप है कि 170 परिवार 10 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। अब तक पानी की मोटर सही नहीं हो पाई है। मेंटेनेंस कार्यालय में शुक्रवार को हंगामा करने के बाद टंकी भरी गई है। मोटर को जल्द सही कराने का भरोसा भी दिया गया।
सोसाइटी में करीब 188 विला बने हैं, जिनमें करीब 170 में परिवार रहते हैं। लोगों का आरोप है कि 10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्हें बाहर से पानी का मंगवाना पड़ रहा। बिल्डर प्रबंधन खराब होने के बाद भी मोटर बदलवा नहीं रहा है।
शनिवार को भी हुई दिक्कत
निवासियों का आरोप है कि शनिवार सुबह बिल्डर प्रबंधन ने जरूरत के हिसाब से टैंकर नहीं मांगवाए। इस वजह से पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी। ऐसे में करीब 400 रुपये के पानी की बोतल बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
वर्जन
प्राधिकरण की तरफ से गंगाजल की सप्लाई में परेशानी थी, जिस कारण समस्या हो रही थी। शुक्रवार रात को ही ठीक हो गई। सोसाइटी की कोई भी मोटर खराब नहीं है। -अंकुर नागर, सीईओ, पंचशील ग्रुप