फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकिंग्स ने ग्रैंड ओमेक्स लायंस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फ्रीडम ट्रॉफी सीजन-दो के लीग मैच में शनिवार को विकिंग्स ने ग्रैंड ओमेक्स लायंस को तीन विकेट से हराया। चिराग बत्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 71 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रैंड ओमेक्स लायंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। बल्लेबाज अतुल ने 41, शैलेंद्र ने 27 और तनवीर ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाब में विकिंग्स की टीम ने 19.5 ओवर में 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें