फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिया उद्यमियों ने भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: एयरपोर्ट : किसानों को लघु उद्योग भारती ने दिया मदद का भरोसा
विज्ञापन

अड़चनें दूर करने को आगे आ रहे उद्यमी संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की अड़चनें दूर करने के लिए उद्यमी संगठन आगे आ रहे हैं। जिलाधिकारी के साथ बैठक के बाद लघु उद्योग भारती ने भी किसानों को मदद का भरोसा दिया है। संगठन की तरफ से प्रभावित किसानों के बच्चों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के साथ उद्योग लगाने में सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती गौतमबुद्ध नगर-2 के अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि एयरपोर्ट की वजह से वहां के 2250 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उद्यमियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने इन परिवारों आवास एवं रोजगार में सहयोग की अपील उद्यमी संगठनों से की है। संगठन के अध्यक्ष ने जमीन का पैसा रोजगार में लगाने की अपील किसानों से की है। एयरपोर्ट बनने के बाद कई तरह के सूक्ष्म व लघु उद्योग स्थापित करने का मौका मिलेगा। स्थानीय लोग भी इसमें सहभागिता कर सकते हैं। संगठन ने जिला प्रशासन के समक्ष किसानों को सुगमता से मुआवजा राशि दिलवाने और रहने के लिए कम से कम 100 मीटर का प्लॉट देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें