फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 दिन से पानी की किल्लत झेल रहे 1600 परिवार, टैंकर के भरोसे चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी के निवासियों की चेतावनी, जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी में पानी की समस्या बरकरार। दिवाली पर भी 1600 परिवारों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। यह दिक्कत 10 दिनों से है। फिलहाल, लोग टैंकर के भरोसे हैं। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण से शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करेंगे।

निवासियों का आरोप है कि पानी की आपूर्ति नाममात्र की हो रही है। प्राधिकरण से कभी पानी आता है तो कभी प्रेशर काफी कम रहता है। ज्यादातर समय पानी नहीं आ रहा है। इस कारण सोसाइटी में पानी की किल्लत चल रही है। प्राधिकरण से शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। साथ ही पानी के टैंकर भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख का पानी खरीद चुके हैं लोग
लोगों ने बताया कि एओए अपने फंड से पानी के टैंकर मंगवा रही है। दस दिन के अंदर 100 से अधिक टैंकर आ चुके हैं। जिस पर डेढ़ लाख से अधिक का खर्चा आ चुका है। मंगलवार और बुधवार को भी दिवाली पर पानी की किल्लत रही। परेशान होकर निवासियों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर प्राधिकरण से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। साथ ही बुधवार को भी निवासियों ने एक्स पर फिर से पोस्ट की है। प्राधिकरण की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं देने वाली पोस्ट पर भी निवासियों ने पानी की समस्या को उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें