फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सेक्टर-22 में कूड़ा डालने को लेकर मकान मालिक ने किरायेदार पति-पत्नी से की मारपीट, आरोपी हुआ फरार

Wed, 22 Oct 2025 10:04 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार का कहना है कि सीढ़ी पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद का मामला है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने किरायेदार पति-पत्नी से मारपीट कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर 3 मिनट 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर का बताया जा रहा है। इसमें मकान मालिक दबंगई दिखाते हुए किरायेदार व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार का कहना है कि सीढ़ी पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद का मामला है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें