फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन के उद्घाटन का श्रेय लेने की मची होड़, आप-भाजपा नेताओं में हुई भिड़ंत

Thu, 29 Nov 2018 07:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करावल नगर के श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र में निर्मित सामुदायिक भवन का पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस दौरान एक पार्षद के ससुर के बयान पर आप और भाजपा नेताओं में भिड़ंत हो गई। नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। बाद में स्थानीय बुजुर्ग और एक बच्चे से भवन का दोबारा उद्घाटन कराया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते मैं पहुंच गया, लेकिन पार्षद शाहिस्ता बेगम नहीं पहुंच सकीं। कार्यक्रम में मंत्री गोपाल राय को शामिल होना था, लेकिन उनकी ओर से असमर्थता जता दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय निगम पार्षद के ससुर हाजी बल्लू ने जैसे ही मंच से कहा कि ऐसा न हो कि यहां भी सिग्नेचर ब्रिज जैसा माहौल बन जाए तो हालात बिगड़ गए। कपिल मिश्रा ने इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि इसका उद्घाटन निगम के मुखिया को ही करना चाहिए। इसे लेकर शुरू विवाद के बाद मंच पर धक्का-मुक्की होने लगी। हालात बिगड़ते देख महापौर ने मंच से नीचे उतरकर अनावरण कर औपचारिकता पूरी की। इसके बाद भी आप नेता नहीं माने। उन्होंने भी बुजुर्ग व बच्चे से उद्घाटन कराया।
विज्ञापन


महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था। न तो मंत्री पहुंचे और न ही वार्ड पार्षद। सरकारी कार्यक्रम में पार्षद के सुसर हाजी बल्लू पहुंचे, जिन्होंने मंच का संचालन भी किया। मंच से मंत्री गोपाल राय के नहीं पहुंचने की बात कहते हुए घोषणा हुई कि अब किसी से भी उद्घाटन करा लेंगे। स्थानीय विधायक ने इसका विरोध किया और बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची।

भाजपा के महापौर की जितनी निंदा की जाए कम है। मैं दिल्ली पुलिस से अपील करता हूं कि इस घटनाक्रम पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करे।- दिलीप पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता आप

मैंने केवल इतना संदेश देने और समझाने की कोशिश की कि हर जगह सिग्नेचर ब्रिज जैसा माहौल बनेगा, यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। मैंने किसी तरह की मारपीट नहीं देखी और न ही मेरे साथ मौजूद किसी समर्थक के साथ कोई ऐसी घटना हुई।- कपिल मिश्रा, स्थानीय विधायक

जिस तरह सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुंडागर्दी कर व्यवधान डालकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश की, उसी तर्ज पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह और करावल नगर विधायक कपिल मिश्रा ने भी समारोह में व्यवधान डालने का प्रयास किया।- कुलदीप कुमार, पूर्वी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें