दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बस में सफर करने वाले मुसाफिरों को शुक्रवार से किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। दिल्ली में सामान्य और एसी बसों से सफर करने वाले यात्री इसका फायदा उठा सकेंगे।
दैनिक पास, एनसीआर रूट या टोल टैक्स रूट पर चलने वाली बसों में छूट नहीं मिलेगी। डीटीसी का कहना है कि 30 नवंबर से दिल्ली में चलने वाली डीटीसी की एसी व सामान्य बसों के साथ क्लस्टर स्कीम की बसों में यह सुविधा शुरू हो रही है।
डीटीसी को उम्मीद है कि इससे बसों में स्मार्ट कार्ड से किराया देने वाले मुसाफिरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। अभी रोज करीब 1,500 लोग मेट्रो स्मार्ट कार्ड से किराये का भुगतान करते हैं।