फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनजीत सिंह जीके गुरु की गोलक की
विज्ञापन

भरपाई कर संगतों से माफी मांगें: सरना
- गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर शिरोमणी अकाली दल दिल्ली ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसे लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारे में रविवार को अरदास समागम का आयोजन किया गया। समागम में गुरु की गोलक की भरपाई करके संगतों से माफी मांगने की मांग मनजीत सिंह जीके से की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सबूत देने की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अगर 26 नवंबर तक कोई कार्रवाई नहीं करती है तो उनके खिलाफ सिख समुदाय के लोग आंदोलन करेंगे। पार्टी के महासचिव हरविंदर सिंह ने कहा कि आयकर की रिटर्न में मात्र 5 लाख की घोषणा करने वाला जीके ऐशोआराम की जिंदगी भ्रष्टाचार से कमाए काले धन से ही व्यतीत कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर मोहन सिंह ने कहा कि लंगर व कड़ाह प्रसाद में इस्तेमाल होने वाला देसी घी भी फर्जी कंपनियों से खरीदा गया और पैसा कमाया गया। किताबों की छपाई में भी लाखों रुपयों का घोटाला किया गया। अरदास समागम में पार्टी के महासचिव भजन सिंह वालिया, यूथ विंग के प्रधान रमनदीप सिंह, महिला विंग की प्रधान बीबी हरमीत कौर वालिया, एडवोकेट कुलविंदर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें