फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में शुरू हुआ हेल्थ मेला, लाइव मोहल्ला क्लिनिक देखने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार को 25वें एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेला का शुभारंभ हुआ। इसमें आने वालों को लाइव मोहल्ला क्लिनिक देखने का मौका मिलेगा। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के इस मेले में एम्स और सफदरजंग से लेकर दिल्ली के कई नामचीन डॉक्टर भी मौजूद होंगे। मेला के रजत जयंती संस्करण की थीम है ‘अफोर्डेबल हेल्थकेयर’। 27 अक्तूबर तक चलने वाला यह मेला प्रतिदिन सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


मेले का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि समय के साथ बीमारियों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को इनकी इलाज की जानकारी होनी चाहिए। मेले में दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि हेल्थ मेला सभी वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क है। दोस्ताना हाथी-डॉक्टर इस आयोजन का शुभंकर है। वहीं, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि मेले में मुफ्त चिकित्सा जांच की सुविधा होगी। अगात्सा की ओर से भी कई सुविधाएं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में युवा मामलों के मंत्रालय के सहयोग से हैंड्स ऑनली सीपीआर-10 को लेकर एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा, एनजीओ सच्ची सहेली द्वारा मासिक धर्म के समय स्वच्छता और गुड टच-बैड टच विषय पर कार्यशाला आयोजित करेगी। मेले में पहले दिन 45 स्कूलों व कॉलेजों की भागीदारी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें