फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने क्षेत्रीय आधार वाले तीन प्रकोष्ठों का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आप ने बनाए पूर्वांचल, उत्तराखंड
विज्ञापन

और दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ
- अपने-अपने इलाके से दिल्ली आकर रहने वाले लोगों के बीच करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने लगातार दूसरे दिन तीन नए प्रकोष्ठों का गठन किया है। इन नए पूर्वांचल प्रकोष्ठ, उत्तराखंड प्रकोष्ठ और दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाम का भी मंगलवार को एलान कर दिया गया। इन इकाइयों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने इलाके से आकर दिल्ली में रहने वाले लोगों से संवाद कायम कर उन्हें आप के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश करें।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से वार्ता में प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिये अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया जा रहा है। युवा प्रकोष्ठ और वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के बाद अब तीन अन्य प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। गोपाल राय का कहना है कि सभी विंग में एक राज्य स्तर की टीम बनाई गई है। इसके नीचे जिला, लोकसभा, विधानसभा, वार्ड, पोलिंग स्टेशन व बूथ लेवल तक टीमें बनाई जाएंगी। लोकसभा चुनाव से पहले बूथ लेवल तक प्रकोष्ठों का संगठन तैयार कर लिया जाएगा। इससे चुनावी अभियान चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल राय के मुताबिक, पूर्वांचल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संजय कुमार भगत, उत्तराखंड की ब्रिज मोहन व दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ की आरके पुनप्पम को दी गई है। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली मिनी भारत है। यहां देश के हर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले लोग रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुये पार्टी ने इन प्रकोष्ठों का गठन किया है। सभी प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने-अपने क्षेत्र से आकर दिल्ली में रहने वाले लोगों से संपर्क करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उनके दुख-दर्द को दिल्ली सरकार तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें