फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पांच नई टूरिस्ट पीसीआर वैन को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के बेड़े में और पांच टूरिस्ट पीसीआर
विज्ञापन


सबहेड
- दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इन पीसीआर वैनों को दिखाई हरी झंडी
क्रासर
- पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
- पहले से 10 ऐसी पीसीआर थीं टूरिस्ट स्थलों पर तैनात
- हर पीसीआर पर एक महिला पुलिसकर्मी भी रहेगी तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली आने वाले पर्यटकों व टूरिस्ट स्थलों की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के बेड़े में पांच और टूरिस्ट पीसीआर शामिल हो गईं। इंडिया गेट स्थित सी-हेक्सागन पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इन पीसीआर को हरी झंडी दिखाई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी 10 पीसीआर पहले से है। अब इनकी संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। इनकी सुरक्षा और सहायता के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 पीसीआर पहले से आईजीआई एयरपोर्ट, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, जामा मस्जिद के अलावा अन्य जगहों पर तैनात हैं। अब पांच ऐसी और पीसीआर बेड़े में शामिल की गई है। इनपर पर्यटन स्थलों की तस्वीर उकेरी गई है। साथ ही पर्यटन स्थलों के मैप, जरूरी फोन नंबर, टैक्सी फेयर के अलावा अन्य जरूरी जानकारी मुहैया कराई गई है। वैन पर एक महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें