फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवपुर जोन की पांच इमारतें खतरनाक, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केशवपुर जोन की पांच इमारतें खतरनाक, नोटिस
दोबारा किए गए सर्वे में हुआ खुलासा, दो हफ्ते पहले इमारत गिरने से हुई थी सात लोगों की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन की पांच इमारतें खतरनाक बताई गई हैं। इसी जोन के सावन पार्क में 26 सितंबर को एक पांच मंजिली इमारत के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हुए थे। दोबारा हुए सर्वे में हुए खुलासे के बाद निगम की ओर से नोटिस भेजकर एक सप्ताह में इस संबंध में उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

26 सितंबर को हुए इस हादसे के बाद दोबारा सर्वे के आदेश दिए गए थे। इसमें इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक इस दौरान 1,174,541 भवनों का सर्वे किया गया, जिनमें पांच इमारतें खतरनाक बताई गई हैं। जबकि इस वर्ष अप्रैल-जून के दौरान हुए सर्वे में किसी भी बिल्डिंग को खतरनाक नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें