फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट के विरोध में निकालेंगे शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में शवयात्रा आज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। विभिन्न संगठनों का एससी-एसटी एक्ट का विरोध जारी है। कलेक्ट्रेट पर हरीश शास्त्री, आदित्य त्यागी, अनुज चौहान और संदीप त्यागी का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। राजपूत उत्थान सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठा. धीरज सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को एलजी गोल चक्कर से डीएम कार्यालय तक एससी-एसटी एक्ट के विरोध में शवयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सर्व पीड़ित समाज से विरोध प्रदर्शन में शिरकत करने की अपील की है। विरोध प्रदर्शन के संबंध में एडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम सदर और एसपी देहात को पत्र लिखा है।

किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। पड़ताल में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में धुत था और किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता के विरोध पर भी आरोपी बाज नहीं आ रहा था। पुलिस ने आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


102 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुत्याना गांव के एक कमरे से पुलिस ने हरियाणा व अरुणाचल मार्का शराब की 102 पेटियों के साथ ओमकार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ओमकार लंबे समय से तस्करी में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें