123 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 123 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनिल कुमार सिंह ने सदर तहसील में लोगों की शिकायत सुनीं। यहां कुल 14 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं दादरी तहसील में 70 लोगों ने शिकायत की। यहां 9 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। जेवर तहसील में आई 39 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हो सका। सीडीओ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण का सत्यापन शासन स्तर पर किया जाता है। इस कारण सभी अधिकारी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निस्तारण करें। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्यूरो