फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयानगर की आवासीय कॉलोनी से मिला अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
आयानगर की आवासीय कॉलोनी में मिला अजगर
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली के आयानगर आवासीय इलाके में स्कूटर से लिपटा चार फुट लंबे अजगर को देख अफरा तफरी मच गई। वन्यजीव का संरक्षण करने वाली गैर सरकारी संस्था वाइल्ड लाइफ एसओएस का कहना है कि अजगर को पकड़ लिया गया है। जल्द उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
वाइल्ड लाइफ एसओएस ने बताया कि उन्हें सोमवार को कॉलोनी में अजगर के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सांपों के दो एक्सपर्ट आवासीय कॉलोनी पहुंचे, जहां से उसे पकड़ लिया गया। संस्था का कहना है कि इलाके में जंगल की कमी होने के चलते मानसून के समय पानी भरने से जीव रिहायशी इलाके में कभी-कभी घुस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण का कहना है कि लगातार जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते कई जीव शहरों का रुख कर रहे हैं। शहर और जंगल के बीच एक लाइन जरूर मौजूद होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें