भारत गौरव पर्व के रूप में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस
नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भारत गौरव पर्व के रूप में प्रभात फेरी निकालने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। सेक्टर-20 स्थित विधायक कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी ने कहा कि 17 अगस्त की सुबह कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा व पार्टी का झंडा लेकर सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर से प्रभात फेरी शुरू करेंगे। समापन नोएडा स्टेडियम पर होगा। इस मौके पर सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, मोहन शर्मा, चमन अवाना, रामनिवास यादव, अन्नू पंडित, अन्नू कटारिया, गणेश जाटव, अरुण यादव, परवीन चौहान, कपिल प्रधान, भूपेश चौधरी ,विपुल शर्मा, गोपाल, राहुल शर्मा, रिंकू नंबरदार, दिलीप दुबे, उज्ज्वल सिंह, कुंदन कुमार राकेश कुमार, अनूप तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो