फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मर्सडीज चालक को गिरफ्तार किया, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर गुरुग्राम के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


मासूम को कुचलने का आरोपी मर्सडीज चालक गिरफ्तार

- ओखला में मर्सडीज से डेढ़ साल की मासूम को कुचलने का मामला
- पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी चलाता है गैस चूल्हा बनाने की फैक्टरी
- आरोपी चालक परिवार के साथ रहता है हरियाणा के गुरुग्राम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में बुधवार को डेढ़ साल की मासूम को कुचलने के आरोप में पुलिस ने मर्सडीज चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को डीएलएफ गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी गौरव सेठी (39) के रूप में हुई है। वह ओखला औद्योगिक क्षेत्र में गैस चूल्हा बनाने की फैक्टरी चलाता है। कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को थाने से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त अनुष्का के रूप में हुई थी। वह परिवार के साथ न्यू संजय कैंप, ओखला फेज-2 में रहती थी। इसके परिवार में पिता देव शंकर, मां व अन्य सदस्य हैं। देव रिक्शा चलाता है। बुधवार दोपहर के समय वह खाना खाने घर आया हुआ था। इस बीच उसकी इकलौती बेटी अनुष्का घर के सामने सड़क पर खेल रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार सिल्वर कलर की मर्सडीज कार ने मासूम को कुचल दिया था। हादसे के बाद आरोपी कार से भाग गया था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को गुरुग्राम से आरोपी गौरव सेठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के समय आरोपी गौरव ने शराब पी हुई थी या नही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें