फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस नवीनीकरण से जुड़ा धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस नवीनीकरण से जुड़ा धरना स्थगित
विज्ञापन

शहीद जवानों की आत्मा की शतिं के लिए दो मिनट का मौन रखा
पुन्हाना/नूंह। जवानों की शहादत पर मेवात में लाइसेंस नवीनीकरण और आउटसोर्सिंग नौकरियों में धांधली के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही सामाजिक संगठनों की ओर से 2 मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
मेवात विकास सभा के प्रधान एडवोकेट सलामुदीन नोटकी ने कहा कि इस शहादत का दर्द हर भारतीय को है इसलिए धरना प्रदर्शन को स्थगित किया जाता है। धरना प्रदर्शन सोमवार से फिर लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर पहुंची वरिष्ठ समाज सेविका मोहम्मदी बेगम सहित अन्य संगठन के लोगों ने नम आंखों से कहा कि हम जवानों की वजह से चैन की नींद सोते हैं। जवानों की शहादत से देश को गहरा आघात पहुंचा है। देश का बच्चा-बच्चा इससे दुखी है और शहीदों के परिवार के साथ है।
विज्ञापन

जुल्फिकार अली एडवोकेट महासचिव मेवात विकास सभा ने कहा कि सरकार को जवानों की शहादत पर कड़ा फैसला करना चाहिए क्योंकि आज देश ने अपने 44 सपूतों को खोया है। मेवात विकास सभा अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाती है और ये संघर्ष भी सोमवार से जारी रहेगा। धरने पर सरपंच सालाहेरी, मोहम्मदी, कांग्रेसी नेता और वरिष्ठ समाजसेविका और दर्जनों ड्राइवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें