पांचवीं की छात्रा (13) ने सहपाठी द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर दूसरे स्कूल में दाखिला करा लिया। जब सेक्टर-22 निवासी आरोपी छात्र को इसका पता चला तो उसने भी उसी स्कूल में दाखिला करा लिया और फिर से छेड़छाड़ करने लगा।
अब छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे अगवा करने की धमकी दे रहा है। सेक्टर-24 एसएचओ मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।