फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में शादी करने का झांसा देकर ब्यूटीशियन से 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठग ने खुद को लंदन निवासी बताकर महिला को बातों में फंसा लिया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। उसने महिला से और पैसे मांगे। पैसे देने के इनकार करने पर आरोपी ने महिला की फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही 20 लाख रुपये मांगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ब्यूटीशियन है। उसका तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। सेक्टर-10 डीएलएफ निवासी महिला की एक दोस्त ने मैट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बना दिया था। अकाउंट पर दिए गए नंबर पर आरोपी ने लंदन निवासी डॉ. अमन बख्शी बनकर महिला को फोन किया। पीड़िता के परिवार और ठग के बीच काफी करीबी बढ़ गई थी। आरोपी ने उनसे 15 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने बताया कि तलाक का केस फैमिली कोर्ट में चल रहा है। अब मायके में रहती है।
आरोपी युवक ने खुद को पंजाब का मूल निवासी बताया और फिलहाल खुद के सेंट्रल लंदन में रहने की बात बताई थी। आरोपी ने फोन पर बताया कि उसके पिता डॉ. बख्शी क्लिफोर्ड वेस्टर्न जनरल हॉस्पिटल यूके में तैनात हैं। दोनों एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करने लगे। बातचीत के बाद पीड़िता को यकीन हो गया कि आरोपी की पहचान सही है। आरोपी ने पीड़िता को ऑनलाइन शादी के लिए प्रपोज किया। पीड़िता और उनका परिवार शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने कहा कि उसने कुछ गिफ्ट, जूलरी व 65 हजार यूएस डॉलर कूरियर से भेजे हैं। कुछ दिन बाद महिला के पास गीतांजलि नाम की लड़की का फोन आया। उसने मुंबई से कॉल करने की बात कही। साथ ही महिला को बताया कि उसका कोई बड़ा बॉक्स कूरियर आया हुआ है। जिसे कस्टम फीस 35 हजार रुपये देकर छुड़ाना होगा।
पीड़िता ने बताए गए अकाउंट नंबर पर पैसे दे दिए। दो दिन बाद अमन ने फोन करके कहा कि पैसे व गिफ्ट कस्टम ने पकड़ लिए हैं। कस्टम फीस साढ़े बारह लाख रुपये लगेगा। साथ ही 65 हजार यूएस डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने में करीब 2.10 लाख रुपये लगेंगे। पीड़िता ने पैसे उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी को कॉल कर पूछताछ करने की कोशिश की। आरोपी ने कहा कि अपने परिवार की सलामती चाहती है तो 20 लाख रुपये और उसे भेजे। पैसे नहीं दिए तो वो उसकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल कर देगा। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें