किसान नेता से 1.37 करोड़ हड़पे
फार्म हाउस दिलाने के नाम पर लिए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। फार्म हाउस दिलाने के नाम पर किसान नेता से 1.37 करोड़ रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। जमीन के डूब क्षेत्र में होने पर फार्म हाउस लेने से इन्कार कर दिया। पैसा वापस मांगने पर किसान नेता को धमकियां दी जा रही हैं। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मिथलेश सिंह ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनसे कुछ लोगों ने डूब क्षेत्र में फार्म हाउस देने के नाम पर 18 अप्रैल 2022 को 1.37 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जिसमें 20 बीघा जमीन का बैनामा कराना तय हुआ था। बाकी राशि का भुगतान बैनामा करने के समय करना तय हुआ था। कुछ समय के बाद उनको पता चला कि भूमि डूब क्षेत्र में आती है। इस जमीन पर सरकार द्वारा बैनामा करने पर रोक लगाई हुई है। उन्होंंने पैसा वापस मांगा तो देने से इन्कार कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पैसा वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।