फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सचिन-सीमा का मामला नेपाल पहुंचा, गृह मंत्रालय में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर के अधिवक्ता मोमिन मलिक ने दी शिकायत
विज्ञापन


बच्चों को अवैध रूप से बंधक बनाने, बॉर्डर पार करने, धर्म परिवर्तन कराने के आरोप
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर के अधिवक्ता मोमिन मलिक ने सचिन के खिलाफ नेपाल के मानव तस्करी निषेध ब्यूरो, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय सहित काठमांडू के पुलिस थाने में शिकायत दी है।
शिकायत में सीमा हैदर के बच्चों को अवैध रूप से बंधक बनाने, उनका धर्म परिवर्तन करने और अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के आरोप लगाए गए हैं।2023 में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अपने तीन बच्चों को लेकर सचिन मीणा के साथ रहने के लिए भारत आ गई थी। इसके बाद से ही उन पर भारतीय अदालत में तो मामला विचाराधीन है ही, अब नेपाल में भी इस मामले में शिकायत हुई है। अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि नेपाल के गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय उच्चायुक्त, पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ-साथ भारतीय गृह मंत्रालय से भी शिकायत की गई है। शिकायत में उस होटल मालिक को भी शामिल किया गया है, जिसमें सचिन और सीमा झूठ बोलकर रुके थे। यहां पर इन लोगों ने अपना नाम और पता भी गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोमिन मलिक ने एक महीने पहले गौतमबुद्ध नगर अदालत में सीमा, सचिन और इन दोनों की शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है। सुनवाई की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें