फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 करोड़ के 1294 लैपटॉप और ट्रक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। अपराध जांच शाखा की टीम ने हाल ही में चोरी हुए करीब 8 करोड़ रुपये के 1294 लैपटॉप और ट्रक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने नूंह के सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह अपराध जांच शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर रविवार को ट्रक चालक और गाड़ी मालिक की शह पर चोरी कर ट्रक में भरकर ला रहे 1294 लैपटॉप को नूंह खंड के गांव रायपुरी से बरामद किया है। इनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है। इस मामले में नियामत निवासी रायपुरी और नईम निवासी हुचपुरीकलां थाना हथीन ने मिलकर गाड़ी चालक व मालिक की शह पर कंपनी की गाड़ी में चोरी कर लैपटॉप लाए थे। आरोपी रविवार को साहिद निवासी रायपुरी के प्लाट में ट्रक से लैपटॉप को खाली कर रहे थे। इस मामले की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित करके दबिश दी गई। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें