फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 तरह की करोड़ों की दवाइयां एक्सपायरी के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
123 तरह की करोड़ों रुपये की दवाइयां एक्सपायरी के कगार पर
विज्ञापन

नोएडा। गाजियाबाद के संजय नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय को कोविड अस्पताल में तब्दील किए जाने के बाद वहां की 123 तरह की करोड़ों रुपये की दवाइयां एक्सपायरी की कगार पर पहुंच गई हैं। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी और एंटीबायोटिक के साथ महत्वपूर्ण इंजेक्शन, टेबलेट और कैप्सूल आदि शामिल हैं। दवाइयों की खपत के लिए अस्पताल प्रशासन ने उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र के साथ ही दवाइयों की पूरी सूची दी गई है। मामले की जानकारी होने पर प्रबंध निदेशक ने इनकी खपत के लिए जिला अस्पताल गौतमबुद्ध नगर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दवा वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है कि कोविड लेवल 2 अस्पताल होने के कारण वर्तमान में सामान्य ओपीडी बंद है। केवल कोरोना मरीजाें का ही उपचार किया जा रहा है। इस कारण अस्पताल में मौजूद कई दवाएं कालातीत (एक्सपायर) होने जा रही हैं। प्रबंध निदेशक से इस बाबत दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। वहीं, जो पत्र गाजियाबाद संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने संलग्न किया है, उसके हिसाब से कुछ दवाएं मार्च तो कुछ अप्रैल से जून के बीच में एक्यपायर हो जाएंगी। ऐसे में जरा सी चूक होने पर करोड़ों रुपये की दवाएं बर्बाद हो सकती हैं। इस कारण जिला अस्पताल गौतमबुद्ध नगर को पत्र लिखकर अपेक्षा की गई है कि यहां पर दवा की खपत कर दी जाए, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन

दवाइयों के संबंध में पत्र मिला है। शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें