फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौ साल पहले लूटे थे 1200 रुपये, मिली आठ साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल पहले लूटे थे 1200 रुपये, मिली आठ साल की सजा
विज्ञापन


वर्ष 2015 में थाना फेज-तीन में पांच बदमाशों ने की थी वारदात
मामले में अन्य चार दोषियों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। जिला अदालत ने नौ साल पहले 1200 रुपये लूटने वाले जहांगीराबाद, बुलंदशहर निवासी दीपक भाटी को आठ साल सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में अन्य चार दोषियों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2015 में थाना फेज-तीन क्षेत्र में आलोक से पांच बदमाशों ने 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया था। मामले में दीपक को गिरफ्तार किया। अदालत में दीपक क खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। सुनवाई के दौरान अदालत में पीड़ित आलोक और पुलिस की गवाही को अहम माना गया। पीड़ित ने अदालत में दीपक की शिनाख्त भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें