नूंह। बुधवार को जिले में कोरोना 12 संक्रमित आए। इस दौरान 8 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व मंगलवार को भी 8 कोरोना संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 931 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97- 97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 10 व अन्य अस्पतालों में भी 2 मरीज उपचाराधीन है। 20 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 12 संक्रमितों में से सिंगार में छपेड़ा 2-2 के अलावा खेडला, खोड़ बसई, बिसरू, जफराबाद, नई, मानुवास, डूडौली व कंवरसिका में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 32 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5956 संक्रमित आए है इनमें से 5794 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 130 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5667 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 1.60 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
6771 लोगों का हुआ टीकाकरण
बुधवार को जिले में कुल 6771 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 1353, 4838 को दूसरी, 49 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 531 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानी कुल लोगों 6771 का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 761336 व 389036 दूसरी, 15 से 18 को 35839 व इसके अलावा अभी तक कुल 1032 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 51 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है।