फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास कार्यक्रम कराने के लिए 11 कंपनियां आईं

विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट की साइट का मुआयना करते मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, एमएसएमई पार्क, टॉय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास विधानसभा चुनाव से पहले होेना है। यमुना प्राधिकरण शिलान्यास कार्यक्रम को कराने के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों की तलाश में जुट गया है। प्राधिकरण ने आवेदन मांगे थे, जिनमें से 11 कंपनियां सफल रही हैं। अब जो कंपनी सबसे कम रेट पर इवेंट कराने को तैयार होगी, उसे ही जिम्मेदारी दी जाएगी। तकनीकी निविदा में 18 कंपनियां पास हुई थीं। इसके बाद प्राधिकरण ने वित्तीय निविदा खोल दी। इसमें 11 कंपनियों ने प्राधिकरण की शर्तों को पूरा किया है। अब प्राधिकरण रेट कार्ड बनाएगा।
विज्ञापन

इसमें आयोजन में लगने वाले आइटमों की दर तय की जाएंगी। यह रेट कार्ड फिर कंपनियां को दिया जाएगा। इसमें जो सबसे कम दर बताएगा, उसे प्राधिकरण पैनल में शामिल करेगा। इसमें टॉप-3 या 5 कंपनियों को शामिल किया जा सकता है। भविष्य में जब कोई कार्यक्रम होगा तो इन्हीं कंपनियों से कराया जाएगा। निविदा निकालते समय प्राधिकरण ने शर्त रखी थी, वे कंपनियां ही इसमें शामिल हो सकती हैं जिनके पास प्रधानमंत्री के दो और मुख्यमंत्री के 3 कार्यक्रमों को कराने का अनुभव हो। इवेंट मैनेजमेंट के लिए आई कंपनियों का प्रोफाइल बहुत बेहतर है। ब्रिज क्राफ्ट ने कॉमनवेल्थ गेम, हॉकी वर्ल्ड कप, डिफेंस एक्सपो जैसे आयोजन करा चुकी है। इसी तरह अन्य कंपनियों ने भी बड़े-बड़े आयोजन कराए हैं।
ये कंपनियां हैं शामिल
ब्रिज क्राफ्ट, पवेलियन एंड इंटीरियर, हितकारी प्रोडक्शन एंड क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, जेबी डिकोट प्राइवेट लिमिटेड, संकेत कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, मेटोफार्म प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कम्युनिकेशन, क्रियांश एडवरटाइजिंग, दीपाली डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, गांधी टेंट हाउस, गोबनानाज
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट की साइट से 12 हजार पेड़ कटेंगे
नोएडा एयरपोर्ट परियोजना में करीब 12 हजार पेड़ों को काटा जाएगा। इसके बदले 10 गुना पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने का काम वन विभाग करेगा। विभाग अब तक 50 हजार से अधिक पौधे लगा चुके है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, एयरपोर्ट परियोजना में 11460 पेड़ आ रहे हैं। वन विभाग ने इन्हें काटने की अनुमति दी है। इसके अलावा मुख्य सड़क के किनारे 536 पेड़ आ रहे हैं। इनको काटने की अनुमति भी वन विभाग से मिल गई है।
मंडलायुक्त ने किया नोएडा एयरपोर्ट साइट का निरीक्षण
नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास जल्द होने के मद्देनजर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट साइट का दौरा किया। शिलान्यास कार्यक्रम की जगह भी देखी। उन्होंने नियाल के अफसरों के साथ बैठक भी की। अगस्त के अंतिम सप्ताह में एयरपोर्ट की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है।
एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में बनना है। इसके लिए छह गांवों की जमीन ली गई है। परियोजना से प्रभावित परिवारों को जेवर बांगर में बसाया जा रहा है। यहां पर 3003 परिवारों को बसाया जा चुका है। इसके लिए 49 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित की गई है। सोमवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने एयरपोर्ट साइट का दौरा कर चुके हैं। मंगलवार को विधायक धीरेंद्र सिंह और मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह व नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने एयरपोर्ट साइट का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें