फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट मई मध्य तक आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
-बारहवीं के कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शेष
विज्ञापन


-दसवीं की उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में

-रिजल्ट के संबंध में जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अभी रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। बारहवीं के कुछ विषयों का मूल्यांकन कार्य शेष होने के कारण बोर्ड अभी रिजल्ट जारी नहीं करेगा। रिजल्ट मई के मध्य तक आने की संभावना है। रिजल्ट के संबंध में जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर देगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं मार्च में समाप्त हो गई थी। इसके साथ-साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरु हो गया था। बताया जा रहा है कि दसवीं की मूल्यांकन प्रक्रिया बिल्कुल अंतिम चरण में है। वहीं बारहवीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल को समाप्त हुई है। परीक्षा समाप्त होने के अंतिम दिनों में जिन विषयों की परीक्षाएं हुई, उनमें से कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग का कार्य अभी बाकी है। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट को अंतिम रूप देने में दस से बारह दिन का समय लगता है। बोर्ड का जोर इन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराने का है। जिससे कि समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके। सीबीएसई की तरफ से अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 21, 86, 940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें