फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस कटर से काट रहे थे एटीएम पुलिसकर्मियों ने एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस टीम को देखकर स्कूटी से भागे तीन बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हौज काजी इलाके में सोमवार देर रात बदमाश गैस कटर से एटीएम काटकर उससे नकदी चुराने की कोशिश कर रहे थे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मी एटीएम से धुआं निकलता देख वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखते ही एटीएम में मौजूद तीन बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक को दबोच लिया जबकि दो वहां से फरार हो गए। पुलिस ने एटीएम से एक गैस, ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, बड़ा स्क्रू ड्राइवर, एक प्लास, एक रिंच पाना, पेंट स्प्रे, लाइटर, प्लास्टिक का दस्ताना और स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में पता चला कि पांच बदमाश एटीएम से रुपये चुराने आए थे। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें