फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 108 कुंडीय महायज्ञ 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। महर्षि महेश योगी संस्थान की ओर से 16 से 25 नवंबर तक महर्षि नगर में 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह 10 दिवसीय वैदिक अनुष्ठान महर्षि महेश योगी की प्रेरणा और अनंत विभूषित ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के संरक्षण में संपन्न होगा।
विज्ञापन




महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि महायज्ञ के दौरान 140 करोड़ आहुतियां यज्ञनारायण भगवान को समर्पित की जाएंगी। कार्यक्रम में अयोध्या के परम पूज्य स्वामी राघवाचार्य महाराज द्वारा श्रीराम कथा तथा स्वामी सतीशाचार्य महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने बताया कि आयोजन में वैदिक यज्ञशाला, अखंड भंडारा, सांस्कृतिक झांकियां, ध्यान-सत्र और लेजर लाइट शो विशेष आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें