बच्चे को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Mewat
पुन्हाना। कोविड-19 टीकाकरण के दौरान शनिवार को नूंह जिले में कुल 102 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वहीं, 45 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति कोरोना टीका लगवाने नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने इंद्रधनुष अभियान के तहत शनिवार को 763 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इनमें से 445 लोगों ने टीके लगवाए। जबकि, 199 में से 148 गर्भवतियों ने ही टीके लगवाए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों सहित 102 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान 22 फरवरी से शुरू किया गया है, जो शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष मिशन के तहत 941 जगहों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके तहत 15943 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इनमें से 11134 बच्चों को टीके लग चुके हैं। वहीं, 3199 गर्भवती महिलाओं को टीके लग चुके हैं। डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि कोरोना टीका लगवाने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति आधार कार्ड सहित दो पहचान पत्र साथ लेकर आएं।