फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों और फरसा से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव पिपरौली स्थित एक घर में घुसकर लाठी-डंडों और फरसा आदि से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव पिपरौली में रंजिश के कारण 27 फरवरी की शाम को करीब 15 आरोपियों ने गांव के ही एक घर पर लाठी-डंडों और फरसा से हमला कर दिया। इसमें जमशेद सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल जमशेद की शिकायत पर मौजम, कायम, इकबाल, साकिर, शाहरुख, अलताफ, अलीशेर सहित 15 आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें