फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग में 100 क्विंटल नकली तंबाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ट्रक से ले जा रहे थे कर्नाटक, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

-
02 करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। क्राइम रिस्पांस टीम व कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर 100 क्विंटल नकली तंबाकू दिल्ली से कर्नाटक ले जा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तंबाकू की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। दक्षिण राज्यों की ब्रांडेड हंस कंपनी के रैपर में आरोपी तंबाकू भरकर तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के पास से तंबाकू के अलावा 15 क्विंटल आलू, 61 हजार रुपये, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और कार बरामद की गई है। नकली तंबाकू बनाने की फैक्ट्री दिल्ली के वजीराबाद में चल रही थी।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को गढ़ी शाहपुर गांव के पास गश्त के दौरान दिल्ली से कर्नाटक जा रहे नकली तंबाकू की खेप के बारे में सूचना मिली। ट्रक के आगे गिरोह के सदस्य अर्टिगा में सवार थे। पुलिस को ट्रक तलाशी में बोरियों के नीचे नकली तंबाकू के पैकेट मिले। इसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ निवासी मनोज सरोज व शिवम जायसवाल, कर्नाटक निवासी रमेश भट्टी, सैय्यद जबीउल्ला, जाकिर हुसैन और वजीराबाद के परम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वजीराबाद निवासी विकास उर्फ चाचा भागने में सफल रहा। वहीं, सूचना पाकर हंस कंपनी के जांच अधिकारी सिद्धार्थ गौर और सौरभ शर्मा भी नोएडा पहुंच गए। दोनों ने नकली तंबाकू की पुष्टि की। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि आरोपी नकली तंबाकू बनाकर हंस कंपनी के रैपर में पैक करते थे। इसके बाद कर्नाटक ले जाकर तंबाकू प्रतिबंधित राज्यों केरल व तमिलनाडु में ऊंचे दाम में बेचते थे।
विज्ञापन

वजीराबाद की फैक्ट्री सील
शिवम साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के वजीराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में नकली तंबाकू बनाता था। असली तंबाकू में कई तरह के केमिकल डाले जाते हैं, लेकिन इस तंबाकू में चूना आदि का इस्तेमाल किया जाता था। इसे हंस के रैपर में भरकर तस्करी करते थे। नकली तंबाकू को विकास दिल्ली से खरीदकर ऐसे राज्यों में ले जाकर बेचता था जहां बिक्री प्रतिबंधित है। तंबाकू तीन गुना दामों में बेची जाती थी। नोएडा पुलिस ने वजीराबाद की फैक्ट्री को सील कर जीएसटी समेत अन्य विभागों को जानकारी दी है।
एलएलबी पास है गिरोह सरगना शिवम

गिरोह सरगना प्रतापगढ़ निवासी शिवम जायसवाल एलएलबी पास है। इस गिरोह में शामिल सभी आरोपियों के काम बंटे थे। जाकिर हुसैन और रमेश भट्टी चालक हैं। मनोज सरोज, सैयद जबीउल्ला, परम और शिवम कार से आगे चलते हैं। रास्ते में कोई बाधा या चेकिंग होने पर ट्रक चालकों को कार सवार युवक जानकारी दे देते थे। जब दिल्ली से तंबाकू की खेप निकलती थी तो शिवम का भाई विमान से कर्नाटक पहुंच जाता था और व्यवस्था को देखता था।
विज्ञापन


यू-ट्यूब से सीखा नकली तंबाकू बनाने का तरीका
आरोपियों ने यू-ट्यूब से नकली तंबाकू बनाने का तरीका सीखा और वजीराबाद में काम शुरू कर दिया। उसने जिन इलाकों में तंबाकू प्रतिबंधित है, वहां मांग व आपूर्ति के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु जाकर स्थानीय गिरोह को साथ मिला लिया। एक साल में आरोपियों ने नकली तंबाकू बेचकर करोड़ों कमा लिए। कुछ समय पहले भी एक ट्रक में नकली तंबाकू लादकर आरोपी कर्नाटक और केरल ले गए थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें