पुन्हाना/नूंह। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 10 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं 30 लोग स्वस्थ हुए। मरोडा, नलहड़, महूं, फिरोजपुर झिरका, उजीना, बावला, गांगौली में एक-एक और तावडू में तीन केस मिले हैं। इंडरी खंड में 50, नूंह में 219, तावडू में 265, पुन्हाना में 126, पिनगवां में 95, नगीना में 63 और फिरोजपुर झिरका में 108 सहित जिले में कुल 964 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 804 मरीज ठीक हो चुके हैं।
27570 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27014 का समय पूरा हो चुका है। 556 की निगरानी जारी है। 49344 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 38555 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 329 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।