पुलिस जांच के दौरान करीब 10 लाख की अवैध शराब बरामद ।
- फोटो : Grnoida
दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान शराब से भरे कैंटर को पकड़ा है। कैंटर से करीब दस लाख की कीमत की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के सोनीपत के गांव सिसौना निवासी बसंत कुमार सोनीपत से अंग्रेजी शराब कैंटर में भरकर बिहार ले जा रहा था। कैंटर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर टोल के पास पहुंचा तो वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान कैंटर से भारी मात्रा अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने चालक को पकड़ लिया और कैंटर को कोतवाली ले गए। पूछताछ में चालक ने अपने बचाव करने के लिए कई बार नाम बदलकर कर बताया, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उसने कबूल कर लिया कि वह सोनीपत से शराब कैंटर में भरकर बिहार ले जा रहा था। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि कैंटर से अंग्रेजी शराब की सौ पेटियां बरामद की है, जिनकी कीमत करीब दस लाख रुपए है।