फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः स्पोर्ट्स सिटी में होगी चार लाख की आबादी

Fri, 04 Jul 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की सेक्टर 150 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी योजना अगर सफल रही तो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अनूठे शहर में करीब चार लाख लोगों के रहने का सपना पूरा हो जाएगा। तकनीकी बिड में तीन कंपनियों के आने से फाइनेंशियल बिड का रास्ता भी खुल गया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स सिटी योजना 12 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्रफल पर लॉन्च की गई है। इसका फ्लोर एरिया रेशियो दो है। यानी एफएआर के साथ कुल क्षेत्रफल 24 लाख होगा।

इसका 70 फीसदी एरिया रीक्रिएशनल ग्रीन और बाकी 30 फीसदी एरिया में 0.5 फीसदी व्यवसायिक और 29.5 फीसदी एरिया में रिहायश होगी। 1650 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर जनसंख्या घनत्व के हिसाब से करीब 3.96 लाख आबादी यहां रह सकेगी।

यह भी पढ़ें: पांच हजार लोगों को जल्द मिलेगा आशियाना

हालांकि प्राधिकरण के पास अभी तीन लाख वर्ग मीटर जमीन ही है। बाकी नौ लाख वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण होना है। रीक्रिएशनल ग्रीन एरिया में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल, टेनिस कोर्ट, टेबल टेनिस, क्रिकेट एकेडमी आदि फैसिलिटी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


सात जून को लांच हुई इस योजना की तकनीकी बिड बृहस्पतिवार को खुली। इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें लोटस, ग्रीन कंस्ट्रक्शन, एबीए बिल्डर्स लिमिटेड और नवज्योति कमर्शियल प्रोजेक्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सस्ते फ्लैटों में न फंस जाए आपकी गाढ़ी कमाई

हालांकि प्राधिकरण ने 14 आवेदन पत्रों के बिकने की जानकारी दी थी, मगर तीन ने ही जमा किया। बाकी के न आने की कोई ठोस वजह भी प्राधिकरण नहीं बता पा रहा। इन तीन कंपनियों के बीच अब बोली लगेगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी को स्पोर्ट्स सिटी आवंटित की जाएगी।

इस योजना का रिजर्व प्राइस 18665 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इस हिसाब से भूखंड की कुल कीमत कम से कम 2263 करोड़ रुपए होगी। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में तकनीकी बिड खुलने के दौरान एसीईओ पीके अग्रवाल, डीसीईओ विजय यादव व राजेश प्रकाश, ओएसडी मनोज राय, सीपीई एके गोयल व जीएम विपिन गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें