फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: स्पेक्ट्रम मेट्रो ने शुरू किया पजेशन ऑफर, फेज वन प्रोजेक्ट में हैं लगभग 600 दुकानें

Wed, 16 Dec 2020 06:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्पेक्ट्रम मेट्रो फेज वन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को प्रोजेक्ट फेज वन की रिटेल शॉप का पजेशन देना शुरू कर दिया है। स्पेक्ट्रम मेट्रो के ने अपने ग्राहकों को उनके सपनों के रिटेल शॉप को हकीकत में बदलने के लिए पजेशन देना शुरू कर दिया। यह पजेशन तय सीमा के पहले है। स्पेक्ट्रम मेट्रो के फेज वन प्रोजेक्ट में लगभग 600 दुकानें हैं, जिनमें लगभग सभी नामचीन ब्रांड शामिल हैं।

विज्ञापन


आगे बता दें कि त्यौहारी सीजन अच्छा बीतने के बाद नए साल पर ज्यादातर लोग  प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं। और इसी समय रियल स्टेट सेक्टर में उछाल आता है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए स्पेक्ट्रम मेट्रो ने फेज वन में पजेशन देना शुरू कर दिया है। 

स्पेक्ट्रम मेट्रो का प्रोजेक्ट फेज वन (सेक्टर 75) में स्थित है। यह प्रमुख प्रोजेक्ट शहर की कनेक्टिविटी और रणनीति के तौर पर बनाया गया है, जो लगभग एक लाख परिवारों को सीधा जोड़ता है।
विज्ञापन


इस मौके पर स्पेक्ट्रम मेट्रो के प्रोजेक्ट हेड सागर सक्सेना ने कहा की ये हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है। जो हम अपने ग्राहकों को उनकी दुकान का पजेशन दे रहे हैं। इस त्योहारी सीजन के बेहतर बीतने के बाद हम ग्राहकों को नए साल के अवसर पर पजेशन देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रॉपर्टी और कमर्शियल सेगमेंट में निवेश करने  का भी सही समय है, क्योंकि प्रॉपर्टी के दामों में स्थिरता व ब्याज में कमी के अलावा तमाम ऑफर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें