फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-91 के वेटलैंड में पक्षियों का कलरव करेगा आकर्षित, स्थानीय लोग डालते हैं कूड़ा

Thu, 16 May 2019 11:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-91 में 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्र को वेटलैंड के तौर पर विकसित करेगा। इसके लिए 29 जून तक का लक्ष्य रखा गया है। यहां हरियाली के साथ-साथ पक्षियों को आकर्षित करने की भी व्यवस्था होगी। साथ ही भूजल स्तर सुधारने के लिए तालाब भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बुधवार को सेक्टर-91 में एक प्लॉट का निरीक्षण किया। प्लॉट पर स्थानीय निवासियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। लेकिन प्राधिकरण अब इस क्षेत्र को वेटलैंड के तौर पर विकसित करेगा। इसका मुख्य मकसद शहर के भूजल स्तर को सुधारना होगा।

इसके लिए क्षेत्र में तालाब बनाए जाएंगे। वहीं, काम मानसून आने के पहले पूरा करना होगा ताकि बरसात में तालाब में पानी भर सके। इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र को नेचुरल वेटलैंड के तौर पर विकसित करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन


इसके लिए यहां सौंदर्यीकरण किया जाएगा और पेड़-पौधों आदि लगाए जाएंगे। साथ ही यहां ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि माइग्रेटेड पक्षी आर्कषित हो सकें। निरीक्षण के बाद इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए टीम की ओर से योजना बना ली गई है। इसे हर हाल में जुलाई से पहले शुरू करना होगा ताकि योजनागत तरीके से इसका लाभ उठाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें